Home Latest आमदी कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई

आमदी कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई

धमतरी | शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी की प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा के कुशल दिशा निर्देश एवं डॉ. गौकरण प्रसाद जायसवाल सहायक प्राध्यापक हिंदी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा ने इस अवसर पर तुलसीदास जी के व्यक्तित्व और उनकी रचनाओं में अभिव्यक्त ज्ञान, भक्ति, वैराग्य, आदर्ष एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसीदास जी के विचारों को आत्मसात कर, उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस अवसर पर डॉण्गौकरण प्रसाद जायसवाल ने गोस्वामी तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हिंदी साहित्य में उनके योगदान को रेखांकित किया। आगे उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी हिंदी साहित्य आकाश के चमकते हुए नक्षत्र हैं। भक्ति काल की सगुण भक्ति काव्य धारा की राम भक्ति शाखा के आधार स्तंभ, लोकप्रिय कवि हैं। उनके काव्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एआध्यात्मिक एवं साहित्यिक चेतना के स्वर मुखरित हुए हैं। उनकी रचनाओं में लोकमंगल की भावनाए दार्शनिक विचारधारा भक्ति भावनाए समन्वय की विराट चेष्टा, नैतिक जीवन मूल्य गुरु की महत्ता, दया, प्रेम, करुणा, त्याग, सत्य एवं संवेदना की भावना उद्घाटित हुई हैं। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से भारतीय जनमानस में श्रीराम के आदर्श एवं उनके जीवन-चरित्रों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके विचारों को हमे अपने जीवन मे उतारना चाहिए। खुशबू साहू पंचम सेमेस्टर की छात्रा ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डालाएपंचम सेमेस्टर की छात्रा विभा एवं डेमिन ने सुन्दरकाण्ड के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रूपाली, नोमेश्वरी, छात्र टिकेश्वर ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन संघर्षों को उल्लेखित किया । इस अवसर पर श्री तरुण बनर्जी सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, श्री भुजेष मंडावी जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य सहित महाविद्यालय के हिंदी साहित्य एवं सभी संकाय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खुशबू साहू ने किया।

Exit mobile version