
देवांगन,मंडी अध्यक्ष ओमकार साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला साहू,नेताप्रतिपक्ष सहित पार्षद गण,एल्डरमेन,वरिष्ठ जनों के हाथों किया गया।l
धमतरी । नगर पंचायत आमदी में श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल प्ले स्टोर का शुभारंभ नगर निगम के महापौर विजय देवांगन,मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला साहू,नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र कुंभकार,शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा,पार्षद अनीता ठाकुर,कविता साहू भीखम साहू,एल्डरमेन भागीरथी देवांगन, सहित ग्राम के वरिष्ठ जन द्वारा भगवान गणेश जी, रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने सभी को बधाई देते हूये कहा की हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स शुरू किया हैं। अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे।
महापौर ने आगे कहा है कि सेवा जतन सरोकार–छत्तीसगढ़ सरकार हमारी सरकार का आदर्श वाक्य है। योजना के माध्यम से शासन की ओर से इसे चरितार्थ किया जा रहा है।

योजना अंतर्गत राज्य के सभी नगरीय निकायों,नगर पंचायत में शासन के सहयोग से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। इन दुकानों में 251 दवाइयों, 27 सर्जिकल आइटम साहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध रहेगी। लघु वनोपज संघ की ओर से निर्मित गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध रहेंगे। इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी। सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की दवाएं,एंटीबायोटिक,सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे।
यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर ऋषभ ठाकुर,बेनलाल साहू, ज्ञानेश्वर साहू,एमन साहू,मुन्ना देवांगन,हिमांशु साहू,तोषण माला,उमेश साहू,इंदर साहू, तामेश्वर साहू,राधेश्याम साहू,अनुज साहू,नागेंद्र साहू, अनूप देवांगन,खोजू साहू,गजेंद्र साहू,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जाफर खान,उप अभियंता दिगेश्वर साहू,पुरोहित पंडित आलोक तिवारी,ज्योतिष विश्वास,त्रिवेंद्र साहू,चैन कुमार,रवेंद्र साहू,एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।






