Home Latest नगर पंचायत आमदी में “मन की बात” का 122वां एपिसोड उत्साह के साथ सुना गया

नगर पंचायत आमदी में “मन की बात” का 122वां एपिसोड उत्साह के साथ सुना गया

0
नगर पंचायत आमदी में “मन की बात” का 122वां एपिसोड उत्साह के साथ सुना गया

प्रदेश महामंत्री व महापौर रामू रोहरा की रही विशेष उपस्थिति

आमदी, छत्तीसगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का 122वां एपिसोड रविवार को नगर पंचायत आमदी में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम श्रवण करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री रोहरा ने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनसंपर्क और सकारात्मक सोच का माध्यम है, जो देश के हर नागरिक को जोड़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू ने की।
इस अवसर पर भाजपा आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, महामंत्री कोमल देवांगन, उपाध्यक्ष कोमल यादव, सभापति उमानंद कुंभकार, सुनीता साहू, जागेश्वर नेताम, सरिता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता:
नारायण मटियारा, किरण साहू, छबलू जहजित, लक्ष्मी पटेल, संतोषी साहू, त्रिभुवन मटियारा, जागेश्वर साहू, ज्ञानेश्वर साहू, जितेंद्र पटेल, कृपाल साहू, असरु राम साहू, बेणीराम साहू, कार्तिक राम साहू, कमताराम साहू, राघवेंद्र साहू।

मीडिया प्रभारी: विष्णु राम साहू अन्य सक्रिय कार्यकर्ता: गुलेद साहू, ईश्वर ध्रुव, दुष्यंत साहू, रामकुमार विश्वकर्मा, खालेंद्र साहू।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here