नगर निगम में कार्यरत बिजली मिस्त्री सुखराम को सेवानिवृति पर दी विदाई, 35 साल तक दी सेवाएँ

529

धमतरी | नगर निगम में सुखराम साहू बिजली मिस्त्री कार्य पर 35 वर्षों तक कार्यरत थे जिन्हें सेवा निवृत्त होने पर निगम के सभा हाल में महापौर विजय देवांगन ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, सभापति अनुराग मसीह, पार्षदों  एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर विदाई दी गई |  इस अवसर पर मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य अवैश  हाशमी, राजेश ठाकुर, रुपेश राजपूत, राजेश पांडे, चोवाराम वर्मा, पार्षद दीपक सोनकर, गजानन रजक, सहायक अभियंता रवि सिन्हा, ओमशंकर शर्मा, मंगलू निर्मलकर, प्रहलाद मंडावी, सोमनाथ रजक, कर्मचारी उपस्थित थे|