Home घटना नक्सलियों ने पूर्व पंच और उपसरपंच को उतारा मौत के घाट 

नक्सलियों ने पूर्व पंच और उपसरपंच को उतारा मौत के घाट 

बीजापुर| नक्सलियों ने बीजापुर में देर रात एक बार फिर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। मौत का तरीका इतना खौफनाक था कि परिजनों के सामने ही दोनों का गला नक्सलियों ने रेत दिया था। जिन लोगों को मौत के घाट उतारा गया, उनमें एक कोरसा बरदेला गांव का रहने वाला धनीराम पूर्व में उप सरपंच था, जबकि दूसरा गोंगला गांव का रहने वाला गोपाल कुडियम वार्ड पंच रह चुका था। ये दोनों वारदात अलग-अलग जगह पर हुई है। घटना के वक्त गोपाल और धनीराम अपने-अपने घरों में सो रहे थे। नक्सलियों ने सोते हुए दोनों को घरों से उठाया और पहले तो दोनों की बेदम पिटाई की और बाद में परिजनों के सामने ही धारदार हथियार से गला रेत दिया। बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। 

Exit mobile version