Home Local रबी फसल के लिए पानी के निर्णय पर अविलंब जल उपयोगिता समिति...

रबी फसल के लिए पानी के निर्णय पर अविलंब जल उपयोगिता समिति की बैठक बुलाई जाए  : रंजना 

धमतरी| विधायक रंजना साहू ने कहा कि वर्तमान में किसानों की बरसाती फसल पककर तैयार है| किसान अब खेतों की खड़ी फसल को काटने के लिए तैयारी कर रहे हैं| ऐसे में ग्रीष्मकालीन फसल के लिए पानी छोड़े जाने या न छोड़ जाने के प्रशासन के निर्णय पर संशय की स्थिति निर्मित हो रही है, क्योंकि किसान खेतों में संग्रहित पानी को छोड़ने से पूर्व दलहन की विभिन्न किस्में जिसमें, उड़द, धनिया सहित अन्य बीज डालकर उपज तैयार करते हैं, किंतु पानी देने की स्थिति में यह सारी फसलें नष्ट हो जाती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है| उन्होंने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को पत्र लिखकर अविलंब जल उपयोगिता समिति की बैठक बुलाकर त्वरित निर्णय लेते हुए किसानों को अवगत कराने की मांग की है।

Exit mobile version