धमतरी में “इंडियन कॉफी हाउस एवं रेस्टोरेंट” का भव्य शुभारंभ, विधायक ओंकार साहू ने किया उद्घाटन

17

धमतरी। सिहावा रोड स्थित “इंडियन कॉफी हाउस एवं रेस्टोरेंट” के शुभारंभ अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा एवं महापौर भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक साहू ने विधिवत फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया तथा संचालक एवं पूरी टीम को शुभारंभ की बधाई देते हुए सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री मिश्रा एवं महापौर ने भी संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट शहर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने रेस्टोरेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।