जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार

0

 थाना सिटी कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 04 जुआरियों से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद

 जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस – अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार जारी रहेगी धमतरी पुलिस की कार्यवाही

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी।

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर 04 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है।

▪️जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी
▪️संतोष साहू, पिता – तोरन साहू, उम्र 32 वर्ष
▪️अरमान मिर्जा, पिता ईसाख मिर्जा,उम्र 29 वर्ष
▪️अनीश अहमद, पिता – हमीद अहमद, उम्र 43 वर्ष
▪️खेमचंद साहू, पिता – स्व. फूलचंद साहू, उम्र 42 वर्ष
सभी आरोपी निवासी – अधारी नवागांव, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
बरामदगी: 25,500/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा अपराध क्र.200/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की जाती है कि जुआ-सट्टा अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।