Home Latest जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुरुद के सार्वजनिक जगह पर सट्टा नामक जुआ खेला रहे आरोपी को कुरुद पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, आरोपी से 06 नग विभिन्न अंक और रकम लिखा हुआ सट्टा पट्टी एवं एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 2210/- रूपये किया गया जब्त,आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी | थाना कुरुद को मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा वार्ड नम्बर 15 अटल आवास कुरूद में आम जगह पर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर तत्काल थाना कुरुद एवं सायबर टीम द्वारा दबिश देकर बताये जगह पर आरोपी द्वारा आम जगह में लोगो से पैसा लेकर हारजीत का खेल अंको वाली सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस को देखकर सट्टा लिखवा रहे लोग भाग गये,और सट्टा खिलाने वाला आरोपी कमलेश खरे पिता स्व० पन्ना लाल खरे उम्र 48 वर्ष पकडा गया।

आरोपी से जप्त संपत्ति :- 06 नग सट्टा पट्टी विभिन्न अंक व रकम लिखा, एक गुलाबी रंग का डाट पेन तथा सट्टा पट्टी नगदी रकम 2210/- रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना कुरुद के अप.क्र. 265/24 छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत,आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी का नाम :- कमलेश खरे पिता स्व० पन्ना लाल खरे उम्र 48 वर्ष सा० धोबनी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी(छ.ग.) उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से सउनि. पुष्पानंद ध्रुव,आर.संतोष ध्रुव,गोपाल चंद्राकर एवं सायबर टीम से लोकेश नेताम,योगेश नाग,दीपक साहू,मुकेश मिश्रा,मनोज साहू,किशोर देशमुख,कृष्णा पाटिल का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here