जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने किया सलोनी में धान खरीदी का शुभारंभ

604

नगरी| आदिवासी विकासखण्ड नगरी के धान खरीदी केन्द्र सलोनी में जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने धान खरीदी का शुभारंभ किया | सबसे पहले लघु कृषक यशपाल साहू पिता आनंदी राम साहू ग्राम छुही फिर सीमांत कृषक कोमल राम निषाद पिता बंजु राम निषाद दरगाहन तथा दीर्घ कृषक कन्हैया साहू पिता प्यारी साहू ग्राम दरगाहन का धान खरीदा गया। धान खरीदी के शुभारंभ के पहले जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र में मौजूद किलो कांटा तथा बारदाना का मुआयना किया एवं पूजा अर्चना के बाद नियामानुसार धान खरीदी की शुरुआत  की गई ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव थी | अध्यक्षता सरपंच नरेश कुमार दीवान ने की | विशेष अतिथि श्रीमती गीता बाई ध्रुव जनपद सदस्य लीलर, सखाराम साहू उपाध्यक्ष सहकारी समिति, शैलेन्द्र कुमार साहू जनपद सदस्य, विद्या देवी साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, फत्ते लाल ध्रुव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मनराखन लाल निषाद पूर्व सरपंच थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सलोनी धान खरीदी केन्द्र में नया बारदाना 22 हजार 500 और पुराना मिलर्स 20 हजार 250 नग उपलब्ध है| सलोनी धान खरीदी केन्द्र में कुल 1408 किसानों से कुल 49 हजार क्विंटल धान खरीदी की जायेगी। सोसायटी प्रबंधक  गोपाल राम साहू ने बताया कि मोटा धान 1868 रूपये, पतला धान 1888 रूपये तथा सरना धान 1868 रूपये निर्धारित है। अनिता  ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित किसान एस कुमार मंडावी, रोहित दास मानिकपुरी, सेवक राम लहरें, ईश्वर राम निषाद, झुमुकलाल साहू, रघुबरदास मानिकपुरी, संतोष कुमार नेताम, शिवप्रसाद नेताम, अवध राम साहू, जितेन्द्र कुमार साहू तथा हमाल संघ के अध्यक्ष प्रभु राम साहू, उपाध्यक्ष हेमलाल ध्रुव और धान मंडी के कर्मचारियों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने की अपील की।
ज्ञातव्य है कि सलोनी धान खरीदी केन्द्र में समीपवर्ती ग्राम दरगाहन, साल्हेभाट, छुही, सलोनी, भंवरमरा , लीलर, बागोडार, जोगीडीह के 1408 किसानों से मोटा ,पतला, सरना  कुल 49 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से दानेशवर साहू, पतीराम राम ध्रुव, भागवत राम नेताम, रामेश्वर दीवान, मुकेश ध्रुव, देवचरण निषाद, कार्तिक नेताम, राधेश्याम ध्रुव, अशोक कुमार साहू, जीवनु राम निषाद, ईश्वर निषाद, यशपाल साहू, देव साहू, कल्याण बंजारे, महिला कृषक श्रीमती छबिया बाई साहू, शांति बाई देवदास, शीतल बाई यादव, मनभा बाई ध्रुव, महासीर बाई यादव, आरती बाई निषाद, गीता बाई ध्रुव, रूखमणी बाई साहू, कुन्ती बाई यादव, उतरा बाई ध्रुव तथा धान खरीदी केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी गोपाल राम साहू प्रबंधक, शिव कुमार यादव कम्प्यूटर आपरेटर, खेलसिग ध्रुव बारदाना प्रभारी, सहायक कर्मचारी छबिलाल ध्रुव, अजय ध्रुव, द्रोणकुमार दीवान, एन कृष्णा मानिकपुरी, श्याम लाल निषाद उपस्थित थे