नगरी| आदिवासी विकासखण्ड नगरी के धान खरीदी केन्द्र सलोनी में जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने धान खरीदी का शुभारंभ किया | सबसे पहले लघु कृषक यशपाल साहू पिता आनंदी राम साहू ग्राम छुही फिर सीमांत कृषक कोमल राम निषाद पिता बंजु राम निषाद दरगाहन तथा दीर्घ कृषक कन्हैया साहू पिता प्यारी साहू ग्राम दरगाहन का धान खरीदा गया। धान खरीदी के शुभारंभ के पहले जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र में मौजूद किलो कांटा तथा बारदाना का मुआयना किया एवं पूजा अर्चना के बाद नियामानुसार धान खरीदी की शुरुआत की गई ।

ज्ञातव्य है कि सलोनी धान खरीदी केन्द्र में समीपवर्ती ग्राम दरगाहन, साल्हेभाट, छुही, सलोनी, भंवरमरा , लीलर, बागोडार, जोगीडीह के 1408 किसानों से मोटा ,पतला, सरना कुल 49 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से दानेशवर साहू, पतीराम राम ध्रुव, भागवत राम नेताम, रामेश्वर दीवान, मुकेश ध्रुव, देवचरण निषाद, कार्तिक नेताम, राधेश्याम ध्रुव, अशोक कुमार साहू, जीवनु राम निषाद, ईश्वर निषाद, यशपाल साहू, देव साहू, कल्याण बंजारे, महिला कृषक श्रीमती छबिया बाई साहू, शांति बाई देवदास, शीतल बाई यादव, मनभा बाई ध्रुव, महासीर बाई यादव, आरती बाई निषाद, गीता बाई ध्रुव, रूखमणी बाई साहू, कुन्ती बाई यादव, उतरा बाई ध्रुव तथा धान खरीदी केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी गोपाल राम साहू प्रबंधक, शिव कुमार यादव कम्प्यूटर आपरेटर, खेलसिग ध्रुव बारदाना प्रभारी, सहायक कर्मचारी छबिलाल ध्रुव, अजय ध्रुव, द्रोणकुमार दीवान, एन कृष्णा मानिकपुरी, श्याम लाल निषाद उपस्थित थे