उज्जैन । शहर में जहरीली शराब पीने से गुरुवार दोपहर तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को सात लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह नृसिंह घाट और ढाबा रोड क्षेत्र में दो और शव मिले थे। वहीं दोपहर में दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में 10 मजदूर हैं। ये सभी फुटपाथ आदि स्थानों पर रहते थे। वहीं एक व्यक्ति ठेला लगाता था। मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खाराकुआं थाना प्रभारी एमएल मीणा, एसआइ, निरंजन शर्मा, आरक्षक शेख अनवर और नवाज शरीफ को निलंबित कर दिया गया है। बता दें 