
जगन्नाथ रथ यात्रा की वापसी पर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए मांगी मन्नत
धमतरी। जनकपुर (अपने मौसी के घर) से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र दिव्य धाम के लिए पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालुओं तथा भक्तों को दर्शन देते हुए भगवान जगदीश मंदिर के लिए प्रस्थान किए, जिसमें जयकारों के साथ गूंजती धार्मिक धुनें पूरे वातावरण को धर्ममय बना रही थीं। यात्रा के दौरान रास्ते भर भक्तों के बीच गजामूंग का प्रसाद वितरित किया जा रहा था।
जनप्रतिनिधियों ने किया रथ का भव्य स्वागत और पूजन
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के रास्ते में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी, पार्षदगण पिंटू यादव एवं कुलेश सोनी द्वारा भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
जनप्रतिनिधियों ने रथ में शामिल सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों को इस शहर के भक्तिमय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन की मंगलमय कामना की।
“चतुर्मास में धर्म की धरती में निर्मित होने वाला आध्यात्मिक वातावरण क्षेत्र में करती है सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार”
— विजय मोटवानी (अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग)
चातुर्मास से मिलती है मानसिक शांति और समृद्धि
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि धर्म की धरती में चातुर्मास का वातावरण पूरे शहर को आध्यात्मिक बना देता है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से हमें मानसिक सुख एवं शांति की प्राप्ति होती है और यहीं से क्षेत्र की सुख-समृद्धि का द्वार खुलता है।
ALSO READ
मराठापारा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां प्रसारण






