Home घटना छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद, 9 जवान...

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद, 9 जवान घायल

चिंतागुफा क्षेत्र में अरबाज मेट्‌टा की पहाड़ियों के पास देर रात ब्लास्ट हुआ

COBRA, STF, DRG के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे, जवाबी कार्रवाई के बाद भागे नक्सली

ज्ञात हो कि चिंतलनार, बुरकापाल और चिंतागुफा बेस कैंप से COBRA, STF और DRG के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर चिंतागुफा क्षेत्र पहुंचे थे।रात करीब 8.30 बजे अरबराज मेट्टा पहाड़ियों के पास IED ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आकर COBRA 206वीं बटालियन के सेकंड इन कमांड दिनेश सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव सहित 10 जवान घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को चिंतलनार फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात इन्हें रायपुर रेफर किया गया। बाद में इलाज के दौरान नितिन शहीद हो गए। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट के साथ ही एम्बुश भी लगाया था। फायरिंग भी की। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। जवानों ने मौके पर सर्चिंग की। घायल साथियों को लेकर कैम्प लौटे।
Exit mobile version