Home घटना अलग-अलग दुर्घटना में एक युवक की मौत, चार घायल

अलग-अलग दुर्घटना में एक युवक की मौत, चार घायल

नगरी| एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर सायकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस  घटना में तीनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्राम वासियो की मदद से तत्काल नगरी अस्पताल लाया गया है। यह घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरेगांव की है|

दूसरी घटना दुगली थाना अंतर्गत ग्राम दुगली कन्या परिसर के सामने की है जहां एक ट्रक ने मोटर सायकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। गोरेगांव में दुर्घटना के शिकार युवक सचिन साहू उम्र 19 वर्ष व भूपेश ध्रुव 22 वर्ष इन दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया | एक घायल दिनेश चिंडा उम्र 42 वर्ष का इलाज नगरी में किया जा रहा है।

Exit mobile version