गुरु पूर्णिमा महोत्सव उल्लास पूर्ण संपन्न

1

लोहरसी/धमतरी | गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव उल्लास पूर्ण संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा गुरुओं का महिमा मंडन किया गया। विद्यालय के सभी गुरुजनों ने गुरुओं के महत्व को प्रतिपादित किया। सनातन धर्म के प्रमुख धर्म ग्रंथो 4 वेद 18 पुराण 6 शास्त्र के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी की महान रचनाओं को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पूजन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय के सभी गुरुजनों का गुलाल लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। बालक बालिकाओं ने उत्कृष्ट भाषण कविता प्रस्तुत किया। संस्था प्रमुख श्री भारत लाल साहू जी ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में कु. ज्ञानेश्वरी साहू, श्रीमती खोमेश्वरी साहू, श्रीमती डिलेश्वरी साहू, श्रीमती कुसुम लता सिन्हा, कु.रश्मि देवांगन, श्रीमती तारिणी साहू, श्रीमती सुरेखा ध्रुव, श्रीमती भानुप्रिया देवांगन, कु. मुस्कान सोनबेर, कु. कुसुम लता साहू, श्रीमती गुणिता साहू, एवं छात्र-छात्राओं तथा पालकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।