क्षेत्र में बढ़ते अपराध के खिलाफ धरना प्रदर्शन में बैठे संगठनों के समर्थन में पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर

511

कुरुद | चंद्राकर दंपति की हत्या पर कुरूद क्षेत्र और जिला के कई संगठन आए सामने, विधायक अजय चंद्राकर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किया समर्थन।
ज्ञात हो कि विगत दिनों पूर्व श्रीराम टाऊन में शिक्षक दंपत्ति की दर्दनाक हत्या हुई है जिससे पूरे क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है और पुलिस अभी तक कातिल को ढूंढने में नाकामयाब रही है|

जिसका विरोध करते हुए आज विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुख्य नेतृत्व में व्यापारी संघ, सर्व समाज के प्रतिनिधिगण, प्रथम अरोरा प्रशिक्षण केंद्र, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता महिला मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पांच-पांच की संख्या में स्टॉल पर बैठकर सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहॉ सभी संगठनों नें हत्यांकांड सहित क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नशाखोरी, बिजली कटौती पर सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए, कारगिल चौक कुरुद में शांति पुर्ण ढंग से जमकर विरोध किया।


धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी से जिला उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, भानू चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, लोकेश्वर सिन्हा, चितरंजन साहू, लोकेश्वर सिन्हा, नेमीचंद बैस, दिपक चंद्राकर महिला मोर्चा सखी से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, महिलामोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पंचायन,

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, मिडिया प्रभारी ममता साहू , मंडल महामंत्री भूमिका सिन्हा, कार्यालय मंत्री तुमेश्वरी धुव्र इसीतरह से भाजयुमो से जिला मंत्री सत्यम चंद्राकर, राहुल बांधकर, हिमांशु साहू , किशोर कुमार कुर्रे, वंश खत्री, सौरभ शर्मा, केशव चंद्राकर, सोमप्रकाश सिन्हा व सर्वसमाज प्रतिनिधिगण से छत्रपाल बैस, कमल शर्मा, हरिशंकर सोनवानी, किशोर यादव, विनोद चंद्राकर, संतोष देवांगन, शंकर रात्रे,

प्रशांत चंद्राकर, भारत ठाकुर, बसंत ध्रुव, भावसिंग डहरे, दीपक ध्रुव और प्रथम अरोरा प्रशिक्षण केंद्र से शिक्षक मोतीलाल देवांगन, ऐसक साहू, महेंद्र साहू, दुलेश्वर साहू, ईश्वर साहू तथा व्यापारी कल्याण संघ कुरूद योगेन्द्र सिन्हा, महेश केला, मनोज केला, खिलेँद्र चंद्राकर अनुप यादव मौजूद रहे एवं उक्त कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत साहू, भोजराज चंद्राकर, प्रभात बैस, मुलचंद सिन्हा और कमलेश चंद्राकर थे।