धमतरी |ऑनलाइन जुड़े सभी सत्संगियों को माता सिद्धिदात्री की महिमा बताते हुए बाबाजी ने कहा कि सिद्धिदात्री माता अष्टसिद्धि नवनिधि और दस महाविद्या की स्वामिनी है| भगवान शिव जी ने सिद्धि प्राप्त करने हेतु माता सिद्धिदात्री की प्रार्थना उपासना की| माता भगवती सीता सिद्धिदात्री रूप में पूजी जाती है | उन्होंने ऋषि रूप में नौ सिद्धियों को प्राप्त किया | नवम दिवस पर माता-सीता भगवती की उपासना सिद्धिदात्री के रूप में की जाती है| सत्संग परिचर्चा के बीच रामफल जी ने देवी पूजी पद कमल तुम्हारे… . के भाव को स्पष्ट करने की विनती बाबाजी से की | बाबाजी ने बताया कि यह प्रसंग दो माताओं के मिलन का है | माता भवानी की पूजा करने के लिए सीता 