धमतरी | 2 नवंबर से प्रदेश में सभी स्कूलों को प्रारंभ करने की मांग को लेकर निजी विद्यालय संघ की प्रदेश इकाई 27 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी| इस दिन धमतरी जिला निजी विद्यालय संघ द्वारा ऋग्वेद एकेडमी स्कूल रुद्री रोड से बड़ी रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी ने बताया कि अनेक प्रदेशों में विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं जबकि 