काँग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध मे किया सांकेतिक चक्काजाम सिहावा चौक धमतरी मे

372

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर ने सांकेतिक चक्काजाम सिहावा चौक धमतरी मे किया जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला ब्लाक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई पदाधिकारी सहित समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

धमतरी | पेट्रोल,डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बढ़ी कीमतों के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिहावा चौक मे नेशनल हाइवे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर थोड़ी देर के लिए चक्काजाम कर दिया इस प्रदर्शन मे पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई खींचतान में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना की शर्ट फट गई । प्रदर्शन के दौरान मार्ग में सभी ओर वाहनों की लंबी लाईनें लग गई ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा केंद्र की मोदी सरकारकी गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सांकेतिक चक्काजाम सिहावा चौक धमतरी में शुक्रवार को किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगर निगम महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, आनंद पवार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षद्वय ईश्वरदेवांगन, आकाश गोलछा, देवेंद्र अजमानी, हरमिंदर छाबड़ा, मनजीत छाबड़ा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कनक शाह,

वीणा देवांगन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, उदित नारायण साहू, राकेश मौर्या, योगेश शर्मा, रितेश पवार,एल्डरमेन लखन पटेल, देवेंद्र जैन, अरुण चौधरी, पार्षद सोमेश मेश्राम, यूसुफ रिजवी, गुड्डा पेन्द्रिया, जावेद खत्री, सद्दाम रजा, गामेश्वरी कामड़े सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई पदाधिकारी उपस्थित थे।