एसडीएम ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख जताई नाराजगी  

197

नगरी| अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील शर्मा बेलरगाँव और वनांचल के संवेदनशील क्षेत्र कसपुर खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुँचे| एसडीएम ने धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की | उन्होंने कर्मचारियों को  धान खरीदी के पूर्व पूरी व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए|

एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के बेलरगांव और कसपुर धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था सामने आई है| व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गये है| धान खरीदी के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी|निरीक्षण लगातार जारी रहेगा|