Home Latest आबकारी अमला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

आबकारी अमला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

0
आबकारी अमला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर एवं ज़िला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आबकारी उप निरीक्षक कुरूद द्वारा बीते दिन मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कुरुद के राजा कुर्रे के निवास से 127 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर छ.ग.आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 क के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक लालजी दीवान आबकारी मुख्य आरक्षक अनिल सिंह , आरक्षक मुरली सोनी सहित आबकारी अमला मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here