सोनी समाज ने किया महापौर, सभापति एवं पार्षदों का सम्मान

638

धमतरी | केंद्रीय जांच दल द्वारा स्वक्षता सर्वेक्षण 2020 में धमतरी नगर निगम को प्रथम स्थान मिलने पर सोनी समाज ने निगम महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह का सम्मान किया | सोनी समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में धमतरी निगम को पहला स्थान प्राप्त होना नगर के  लिए गर्व की बात है | मात्र 7 माह के कार्यकाल में निगम को पहला स्थान आना निगम के सभी पदाधिकारियों एवम कर्मचारियों की लगन एवम मेहनत को दर्शाता है।उन्होंने आगे भी इसी प्रकार सक्रियता रखते हुए धमतरी को स्वच्छ  एवम सुंदर रखते  हुए  पहला स्थान बरकरार रखने की शुभकामनाएं दी । महापौर विजय देवांगन ने इस सम्मान का श्रेय नगर निगम की  स्वच्छता दीदीयो एवं सफाई मित्रों नगर निगम के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शहर की जनता को  दिया | उन्होंने  आगे कहा कि आने वाले समय में निगम के द्वारा और अच्छा करने का प्रयास सबके सहयोग से किया जाएगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य केन्द्र कुमार पेंदरिया, राजेश पाण्डेय, योगेश शर्मा एवं समाज के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, सचिव घनाराम सोनी, भवन निर्माण अध्यक्ष बाली सोनी, कमलेश सोनी, नीलेश सोनी, राजू सोनी, दिनेश सोनी, वाशुदेव सोनी, मन्नूलाल सोनी,राजेन्द्र सोनी , दिलीप सोनी, संतोष सोनी आदि उपस्थित थे।