सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सौंपी  जिम्मेदारी  

494

 नगरी | भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं कुकरेल मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा की विशेष उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें 17 सितम्बर को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया |  25 सितम्बर को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती , 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी  की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।  प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है| 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली के अंतर्गत ग्राम तालपारा में प्रधान मंत्री के जन्मदिन  के अवसर पर 70 पौधा का रोपण किया जावेगा। इसके साथ ही मास्क वितरण किया जावेगा।

इसके लिए प्रभारी महेश गोटा, मंडल के महामंत्री अखिलेश प्रजापति युवामोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य को बनाया गया है | 19 सितम्बर को ग्राम सलोनी में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रात:8बजे किया जावेगा | इसके लिए प्रभारी मंडल के महामंत्री वामन साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति फत्तेलाल ध्रुव एवं जनपद सदस्य शैलेंद्र साहू को बनाया गया है । 21 सितम्बर को मास्क वितरण कुकरेल  में 3 बजे किया  जायेगा | इसमें प्रभारी मंडल के मंत्री श्रीमति चन्द्रकला साहू , मंडल के उपाध्यक्ष उत्तम साहू , भाजयुमो के अध्यक्ष घनश्याम साहू को बनाया गया है |  25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती केरेगांव में प्रातः 11 बजे रखी गई है जिसके प्रभारी महेश गोटा , मंडल के मंत्री नारायण साहू एवं उपाध्यक्ष श्रीमति रूपोतीन नागवंशी को बनाया गया है | 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी  की जयंती भोथापारा में प्रातः 11 बजे  मनाई जाएगी | प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्ते लाल ध्रुव, मंडल के मंत्री हेमलाल ध्रुव एवं भुवन धनेलिया को बनाया गया है | बैठक में मंडल महामंत्री वामन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्ते लाल ध्रुव, मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमति चन्द्रकला साहू, मंडल के मंत्री श्रीमति बिंदु साहू, युवामोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम साहू, महेश गोटा, जनपद सदस्य शैलेंद्र साहू, कुमारी नमेश्वरी साहू, कुमारी उमा साहू सियाराम साहू सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे|