सेवा सप्ताह के पांचवें दिन  25 कार्यकर्ताओं ने किया  रक्तदान 

500

कुरुद। कुरूदविधानसभा के सिर्री मंडल के ग्राम मड़ेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन  मनाया जा रहा है| भाजपा के 25 कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के पाँचवे दिन रक्तदान करके कोरोना काल में जररूतमंदो के लिए रक्त संग्रहित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाया |

सेवा सप्ताह कुरूद विधानसभा रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक नारायण गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू , मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र  साहू  ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान  किया | इस अवसर पर  प्रदीप बैस , गणेश सोन , हरीश गांधी, शेखर साहू, ठाकुर राम साहू,  लोकेश साहू , अभिमन्यु निषाद , नवीन गांधी , अजीत गिरी , घनश्याम  साहू , सत्यम चन्द्राकर , डोमेन्द्र साहू , सोहन, सहित सिर्री मंडल के समस्त जुझारू कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए l