सेमरा में 8 फ़ीट का अजगर मिलने से सनसनी

754

नगरी| ग्राम पंचायत सेमरा में 8 फ़ीट का अजगर मिलने से सनसनी फ़ैल गई | बीती रात  सड़क के किनारे अजगर विचरण कर रहा था | देखते ही  देखते यह खबर गांव में फ़ैल गई| लोगों की भीड़  घटना स्थल पर उमड़  पड़ी |

किसी अनहोनी को देखते हुए हिम्मत दिखाते हुए मन्नू ध्रुव ने  सांप को पकड़ा | ग्राम के सरपंच श्रवण कुमार ध्रुव ने वन विभाग को इसकी सूचना दी | सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी तुरंत पहुंचे और सांप को जंगल में छोड़ा |