सर्वब्राह्मण समाज ने दिया एकता और अखंडता पर जोर , प्रतिभाओं का हुआ सम्मान 

405

धमतरी| प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दीपावली मिलन के अवसर पर सम्मान समारोह एवं नवनिर्वाचित महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद शर्मा विधायक बलौदा बाजार थे |अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की | विशिष्ट अतिथि के रूप में आराधना नागेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, स्वप्निल तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच, जे.पी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच उपस्थित थे| अतिथियों ने समाज की एकता और अखंडता को बनाये रखने की अपील की| सर्व ब्राह्मण पुरोहित मंच के नवचयनित अध्यक्ष पण्डित राजा तिवारी को नियुक्ति प्रदान की गई|

नवनिर्वाचित महिला मंच के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ ग्रहण करवाया गया ततपश्चात प्रशासनिक क्षेत्र से धमतरी अनुविभागीय अधिकारी मनीष मिश्रा को ब्रह्मरत्न सम्मान, कला के क्षेत्र में फ़िल्म अभिनेता छालीवुड स्टार प्रकाश अवस्थी को ब्रह्मगौरव सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में नीट की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर धमतरी के होनहार प्रांजल उपाध्यक्ष का ब्रह्मगौरव सम्मान ,राजनीति एवं जनसेवा के क्षेत्र में धमतरी नगर निगम पार्षद राजेन्द्र शर्मा, राजेश पाण्डेय, सुशीला तिवारी, रश्मी त्रिवेदी एवं ममता शर्मा को ब्रह्मगौरव सम्मान, धार्मिक, ज्योतिष एवं कर्मकांड क्षेत्र से विप्र विद्वत परिषद धमतरी के अध्यक्ष पण्डित होमन प्रशाद शास्त्री, पत्रकारिता के क्षेत्र में कमलेश पाण्डेय, दीप शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा,राजू दीवान, नरेशचंद्र श्रोती, सुनील शर्मा, दीपनारायण शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, पवन तिवारी, अभिषेक मिश्रा को कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया|

आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से जानकी प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र श्रोती, राकेश दीवान, गोपाल शर्मा, महेश शास्त्री, संतोष तिवारी, संतोष दीवान, शैलेश दीवान, अनिल पाण्डेय, अशोक मिश्रा, विद्याशंकर दीवान, सी.एम.शर्मा, युवा मंच महासचिव विक्रांत शर्मा, प्रवक्ता पीयुष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युवराज शर्मा, श्रीकांत तिवारी, ननकु महाराज, संजू तिवारी, अभिषेक शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, आशीष शर्मा, यश दुबे, सिद्धार्थ तिवारी, शुभम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, मनीष शर्मा, अवनीश रॉय, आदर्श शर्मा, महिला मंच से प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रभा मिश्रा, बरखा शर्मा, ममता मिश्रा, वंदना दीवान, साक्षी शर्मा, नीलिमा शुक्ला, अर्चना पाण्डेय, सुहासिनी शर्मा, मंजू शर्मा, गौरी शर्मा, पूजा मिश्रा, शिखा मिश्रा,अपर्णा शर्मा, निर्मला शर्मा, सपना पाण्डेय, किरण शर्मा, प्रतिमा पाण्डेय  समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे|