विधायक रंजना ने जन्मदिन पर हॉकर दिव्यांग को दी बैटरी चलित ट्रायसिकल, बिरेतरा में किया पौधरोपण

907

धमतरी | छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा की एक मात्र  महिला  विधायक रंजना डीपेंद्र साहू  ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव पुराना बस स्टेंड के पास श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी , माँ विंध्यवासिनी, माँ शीतला, माँ अंगार मोती व शनिदेव की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति की कामना की | 

पेपर बांटने वाले हॉकरों को ठंडी हेतु कैप,  10 सालों से दोनों पैर से दिव्यांग ग्राम परेवाडीह से 8 किलोमीटर से साइकिल चलाते हुए धमतरी के विभिन्न समाचार पत्रों को बांटते हुए अपनी सेवा दे रहे विक्रम साहू को बेट्री चलित ट्रायसिकल से सम्मानित करते हुए विधायक रंजना साहू भावुक हो गई | टार्च व फेस कव्हर व मंदिर प्रांगण में बैठे भिक्षुओं को  छाते  दिए | 5 माह से अधिक लाकडाउन से बंद बस चालकों -परिचालकों को खाद्यान्न पैकेट  बांटा | इसके  उपरांत विधायक रंजना ने  बिरेतरा में पौध रोपण किया| विधायक ने  प. दीनदयाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कोरोना जन जागरण  रथ क्षेत्र के लिए रवाना किये जो 17 सितंबर   प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस रात्रि तक चलेगा | इस अवसर पर दयाराम साहू, जिलाध्यक्ष साहू समाज , हेमंत माला अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, तेजराम साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत , जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, भाजपा जिला संवाद प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, विनोद रणसिंह, महामंत्री अमन राव, जनपद सदस्य जागेश्वरी राकेश साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिथिका विश्वास, सरिता यादव, ममता सिन्हा, कोमल यादव, उमेश साहू, डोमार साहू, विजय ठाकुर, पवन गजपाल, वीरेंद्र साहू, कोमल सार्वा, अमित साहू, अभिषेक शर्मा, भूपेश शाह, भाजपा सरपंच बिरेतरा उषा साहू, रुपा साहू, उपसरपंच विनेश्वर साहू, पन्ना थवाईत, तरुण साहू, पुनाराम साहू सहित अन्य  उपस्थित थे |