रोजगार सहायक, बटालियन के जवान सहित 6 लोगों को कोरोना

552

जिले में अब तक कुल 187 मामले

बालोद | लॉक डाउन में ढील मिलने के साथ ही जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर उठने लगा है। जिले में संक्रमण का रोजाना एक नया रिकॉर्ड बन रहा है | इसी बीच आज 6  नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 83 हो गई है। खबर की पुष्टि जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। आज मिले कोरोना मरीजों में एक आलीखुटा का रोजगार सहायक और इसी गांव की एक महिला है। वही धनोरा बटालियन के 2 जवान और डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम  भेड़ी से भी एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। निपानी गांव से भी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बताया गया कि महिला ने धमतरी में जांच करवाई थी| रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। अन्य सभी मरीजों का कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि जिले में अब तक कुल 187 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 104 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।