धमतरी | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में आगामी 13 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित रोजगार कार्यालय में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, फार्मासिस्ट असिस्टेंट, सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, मार्केटिंग एक्जूकेटिव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 182 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, फार्मेसी ग्रेजुएट, कम्प्यूटर डिप्लोमा उत्तीर्ण हो वे प्लेसमेंट कैम्प में ऑनलाईन आवेदन कर शैक्षणिक/ तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं।




