मेघा मंडल मुख्यालय में 15 भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट  किया 

571

 कुरूद|  कुरूद विधानसभा के मेघा मंडल मुख्यालय में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन  धुम-धाम से मनाया जा रहा है| यहाँ भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं  द्वारा सेवा सप्ताह के छटवें दिन रक्तदान करके कोरोना काल में  संकट के समय  में  जररूतमंदो के लिए रक्त संग्रहित कर प्रधानमंत्री मोदी  के जन्मदिन को यादगार बना रहे है |

सेवा सप्ताह कुरूद विधानसभा रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भानु चन्द्राकर  एवं भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्याम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष होरी साहू, सिर्री मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र, संतोष सोनी ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन  किया | इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सत्यम चन्द्राकर , राजेश  साहू , शंकर बंजारे , डोमेन्द्र सिन्हा , सोमनाथ निषाद , देवनाथ  साहू, निक्कू शर्मा , भितेन्द्र नागर्ची , कुशल  साहू  सहित मेघा मंडल के समस्त कार्यकर्ता एवं रक्तदाता मौजूद थे