महापौर रामू रोहरा के जन्मदिवस पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती एवं भंडारा आयोजन

6

 धमतरी | महापौर रामू रोहरा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में उपस्थित जनसमूह ने भगवान हनुमान जी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस की खुशियां मनाई गईं। इसके बाद प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजसेवी श्री श्याम जी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने महापौर श्री रामू रोहरा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।