भूपेश बघेल फैन्स क्लब ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

504

धमतरी| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर भूपेश बघेल फैन्स क्लब  ने रुद्री स्थित वृद्धाश्रम पहुच कर वरिष्ठजनों को मास्क और साबुन का वितरण किया | इसके बाद    केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन  मनाया गया |

वृद्धाआश्रम में औषधि पौधा कालमेघ का रोपन किया गया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश ठाकुर सभापति  नगर निगम, लेखराज सिन्हा महामंत्री प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, पीयुष पाण्डेय, अहमद रजा,जय गिदवानी, समीर पाण्डेय, अनीश सैनिक ,हेमन्त साहू,राकेश दास मानिकपुरी, लक्ष्मीकांत साहू,ललित साहू, द्वारका खापर्डे,सुनील अहीर व आश्रम के सभी वरिष्ठगण मौजूद थे| कार्यक्रम का संचालन आतिश वर्मा जिलाध्यक्ष भूपेश बघेल फैन्स क्लब  तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री जितेन्द्र गजेन्द्र ने किया|