भाजपा ने मिसाईल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई

498

धमतरी । भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। उन्हें याद करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने बताया कि डॉ कलाम इस देश का गौरव थे। विज्ञान और रक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये उन्हें युगों युगों तक याद

किया जाता रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा ने कहा कि अत्यंत साधारण परिवार में जन्मे डॉ कलाम असाधारण प्रतिभा के धनी थे उन्होंने भारत को अनेक मिसाइलें दी। उनको मिसाईल मैन के नाम से जाना जाता है। उनके समर्पण को देखते हुये पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और वो देश के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में शुमार हुये। जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने बताया कि डॉ कलाम ने 60 वर्षों तक देश की सेवा की। 40 से अधिक वर्षों तक वो DRDO एवं ISRO में मुख्य वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत रहे। उन्हें देश के सर्वोच्च पद को भी

सुशोभित किया। राष्ट्रपति पद से निवृत होने के बाद भी वो एक शिक्षक के तौर पर आई आई टी एवं आई आई एम में लेक्चर देने जाते रहे। उनका स्वर्गवास भी शिलांग में लेक्चर देते हुये हुआ। देश उनके योगदानों को कभी भूल नही पायेगा। मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अखिलेश सोनकर ने किया। इस अवसर पर अरविंदर मुंडी नरेंद्र रोहरा ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर प्रकाश शर्मा धनीराम सोनकर महेंद्र पंडित चित्ररेखा निर्मलकर सुशीला तिवारी श्यामा साहू सरिता असाई नीलेश भारद्वाज मिथिलेश सिन्हा कीर्तन मीनपाल श्यामलाल नेताम बिसेन निषाद विनय जैन अविनाश दुबे ननकू महाराज नितिन प्रजापति कोमल देवांगन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।