भाजपा जिला महिला मोर्चा ने शोभा सोनी को दी श्रद्धांजलि

607

धमतरी | भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व महापौर, पूर्व समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष एवं वर्तमान में नगर निगम राजनांदगांव की प्रतिपक्ष नेता श्रीमती शोभा सोनी के निधन पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया |

  भाजपा जिला अध्यक्ष  शशि पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, महेंद्र पंडित, विधायक श्रीमती रंजना साहू, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा, अरविंद्र मंडी, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन निलेश लुनिया, पार्वती वाधवानी, विथिका विश्वास, सुशीला तिवारी, मुरारी ने श्रद्धांजलि अर्पित  की |