
नगरी | भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल का दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमति पिंकी शिवराज शाह थी | अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर ने की |
कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडला के पूर्व विधायक म.प्र.के पूर्व मंत्री डा.शिवराज शाह, भाजपा के जिला मंत्री, दूरसंचार के सदस्य सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र गोलछा, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा राम मंडावी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्तेलाल ध्रुव,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, सरपंच ईश्वरी नेताम, महेश गोटा, हेमलाल ध्रुव, अकबर कश्यप, मनोहर दास मानिकपुरी, वामन साहू, अखिलेश प्रजापति, घनश्याम साहू, चन्द्रकला साहू, मंगल राम सिन्हा मंच पर उपस्थित रहे। कुकरेल गोंडवाना भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इसके पश्चात समापन कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्रीमति पिंकी शिवराज शाह, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र गोलछा एवं मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान किया गया। अंत में डौंडी लोहारा के पूर्व विधायक राजा लाल महेन्द्र टेकाम को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में गुलाब ठाकुर श्रीमति तारा बाई मंडावी, उत्तम साहू, घनश्याम साहू, अजय यादव, संजय शांडिल्य, शुभम यदु, शैलेन्द्र साहू, ननकू दास मानिकपुरी, नमेश्वरी साहू, उमा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।