बेलरगांव में तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, दहशत

558

नगरी |सिहावा क्षेत्र में हिंसक प्राणियों की चहलकदमी से आसपास के गांवों में दह्शत का माहौल है |शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते है|  बेलरगांव में तेंदुए की दहशत फैली हुई है|  शीतलापारा के सालिकराम साहू के घर से तेंदुए ने कुत्ते को उठाकर ले गया और मार डाला | ग्रामीणों से इसकी जानकारी वन विभाग को दी ।

वन विभाग के कर्मचारी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया| बताया जाता है कि बेलर के ग्रामीणों ने भी कल तेंदुआ को देखा | उसके पद चिन्ह भी आसानी से दिखाई दिखाई दे रहे है | तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का वातावरण  है|