बारिश से नगरी छिपली मार्ग में गिरा पेड़

533

नगरी | क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर  है | जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है | यह  बारिश लोगों की चिंता भी बन गई है | खेतो मे पानी भरने से किसान भी  परेशान  है | लगातार बारिश और तेज आंधी तूफान के चलते नगरी छिपली मार्ग में हरा भरा विशाल वृक्ष  गिर गया।  जिससे  लोगों को आने जाने मे परेशानी हुई |

नगरी क्षेत्र में  पिछले कई घंटों से लगातार बारिश  हो रही है | नगरी,छिपली, सबंलपुर, गोरेगाँव, अमाली, फरसियाँ मार्ग में आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सुबह से हो रही मूसलाधार वर्षा की वजह से नगरी छिपली मार्ग में एक विशाल वृक्ष धराशाई हो गया।