बारिश से उमस और गर्मी से मिली राहत, हरुना किस्म के धान को नुकसान होने की संभावना

546

धमतरी | सुबह से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है | वातावरण में नमी आ गई  है| मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत डगमगाने लगी है| सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ा है | बारिश से किसानो की फसल को नुकसान होने की संभावना है| किसानों का कहना है कि यह बारिश हरुना किस्म के धान को नुकसान हो सकता है| खेतों में पानी भर जाने की वजह से धान की फसल लेट सकती है | इसका उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा | वही बांधों में पानी का लेवल तेजी से बढ़ रहा है|

पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है | दो दिन पहले शाम को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई थी | कल फिर धूप निकली जिससे लोगों को उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ा| उमस ने पूरी तरह लोगों को हलाकान कर दिया | बंद पड़े एसी कूलर भी चलने लगे थे | मौसम ने आज सुबह से फिर करवट बदला | आसमान में काले काले बादल घिर आये। देखते ही देखते बारिश शुरु हो गई | बारिश से लोग घरों में दुबके रहे |

बारिश से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा| कामकाज वालों को  गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा | पैक हो चुके रेनकोट और छतरी भी बारिश से बाहर निकल आए | सुबह  से  हो रही लगातार बारिश से शहर के कई वार्ड में जल भराव की स्थिति बन सकती है | बारिश से जिले के बांधो का जलस्तर बढ़ा है| कैचमेंट एरिया से पानी की आवक बनी हुई है|