बापू के त्याग एवं बलिदान का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते:  शरद लोहाना

467

कुरूद | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कुरुद विकासखंड के ग्राम खपरी में आयोजन  हुआ | मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना  थे। इस मौके पर श्री लोहाना ने कहा कि बाबू इंग्लैंड में बैरिस्टर की पढा़ई करके दक्षिण अफ्रीका  के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में कूद पड़े |उन्हें जैसे ही अपने देश में इस्ट इडिया कम्पनी द्वरा देश की जनता पर अत्याचार करने का समाचार मिला वे तुरंत भारत लौटे और देश को स्वतंत्र कराने के लिए आन्दोलन प्रारंभ कर दिये जिसमें हर तबके का उन्हें सहयोग मिला| आख़िरकार  अंग्रेजों को देश से भागना पड़ा। बापू के त्याग एवं बलिदान का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते| कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत कुरुद की अध्यक्ष शारदा साहू ने की |विशेष अतिथि गोविन्द साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी, मुकेश कोसरे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्दाकर, भरत नाहर, तारिणी नीलम चन्दाकर सदस्य जिला पंचायत धमतरी, अमरदीप साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण, सुधीर बलाल, दयाराम साहू पूर्व जनपद सदस्य, खिलेश्वरी निषाद सरपंच, श्यामसुंदर साहू, शिव प्रसाद साहू, रेमन साहू, बिसौहा राम साहू, यशवंत गुरु ,आकाश गोलछा, संकेत, गुप्ता समेत ग्रामीण उपस्थित थे। यह कार्यक्रम बतौर आयोजक ग्राम के वरिष्ठ गांधीवादी कांग्रेसी मुरारीलाल साहू द्वारा विगत 35 वर्षों से किया जा रहा है |