प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाइन सेंटर में रोकने का विरोध करने पर 15 गिरफ्तार

587

धमतरी | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  23 मई  की सुबह 7:00 बजे थाना कुरुद अंतर्गत ग्राम कुर्रा में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में बाहर से आए प्रवासी व्यक्तियों को ठहरने की व्यवस्था करते हुए तहसीलदार कुरूद के द्वारा प्रवासी व्यक्तियों को ग्राम कुर्रा के क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाने पर कुर्रा के करीब 15 ग्रामवासियों के द्वारा प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाइन सेंटर कुर्रा में रोकने से विरोध किए जिन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, फिर भी ये लोग नहीं माने की उपरोक्त ग्रामवासियों द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 एवं भादवि की धारा 188 का उल्लंघन करते पाए जाने पर तहसीलदार कुरूद के लिखित रिपोर्ट पर ग्राम कुर्रा के नामजद ग्रामवासियों के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के द्वारा मामले की त्वरित जांचकर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं पुलिस विभागीय अधिकारी कुरुद के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण नामदेव के द्वारा प्रकरण की विवेचना क्रम में प्रार्थी, गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर ग्राम कुर्रा के निम्नलिखित ग्रामवासियों के द्वारा शासन/प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए विरोध करना पाए जाने पर आज दिनांक 15जून को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निम्नानुसार है-


01.रामाधार यादव पिता स्वर्गीय इंदल यादव उम्र 65 वर्ष ,02.जमाल खान पिता कासम खान उम्र 54 वर्ष ,03.हेमलाल साहू पिता बहुर सिंह उम्र 50 वर्ष ,04.राजकुमार बैस पिता मनहरण लाल बैस उम्र 54 वर्ष,05. दीपक साहू पिता तुकाराम साहू उम्र 59 वर्ष ,06.ज्ञानेश्वर बैस पिता हुलास सिंह उम्र 53 वर्ष ,07.अजब सिंह कवर पिता सुंदर सिंह उम्र 49 वर्ष ,08.नरेश पटेल पिता स्वर्गीय खम्मन लाल पटेल उम्र 50 वर्ष
09.अर्जन पटेल पिता खम्मन लाल पटेल उम्र 55 वर्ष ,10.थनवार यादव पिता स्वर्गीय विशाल यादव उम्र 55 वर्ष,11.घासीराम बैस पिता स्वर्गीय धनउ राम उम्र 61 वर्ष ,12.सुग्रीव कुमार कवर पिता विश्राम कवर उम्र 41 वर्ष ,13.संतोष यादव पिता चंदैया यादव उम्र 40 वर्ष ,14.दुबराज कवर पिता मंगलू राम कवर उम्र 35 वर्ष ,15.घनश्याम कवर पिता रोहित राम कवर उम्र 35 वर्ष  सभी निवासी ग्राम कुर्रा थाना कुरूद जिला धमतरी