प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर  31 कार्यकर्ताओं ने  किया रक्तदान 

512

 कुरूद | कुरूद विधानसभा के भखारा मंडल मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया| भाजपा कार्यालय में भाजपा के 31 कार्यकर्ताओं ने  सेवा सप्ताह के रूप में  रक्तदान करके इस गंभीर संकट के समय मे जररूतमंदो के लिए रक्त संग्रहित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाया |

सेवा सप्ताह कुरूद विधानसभा रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी भानु चन्द्राकर ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया| इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यदु , मंडल प्रभारी रामस्वरूप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि रामगोपाल देवांगन , वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिन्हा, छत्रपाल बैस, न.प.उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू , विधायक प्रतिनिधि विष्णु साहू , भाजयुमो नेता सत्यम चन्द्राकर, भाव प्रकाश साहू , पार्षदगण चूड़ामणि  साहू, रोशन केला, दीनानाथ साहू , ईश्वर साहू  उमेश साेनवानी सहित भखारा मंडल के कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए |