प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आक्सीजोन परिसर में रोपे पौधे

510

नगरी | देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल द्वारा गट्टासिली के आश्रित ग्राम तालपारा के आक्सीजोन में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिहावा श्रीमती पिंकी शाह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने केक काटकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया।

ग्रामीणों  को  मास्क वितरण किये और आक्सीजोन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा 70 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री व कुकरेल मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, भाजपा मंडल कुकरेल के अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री द्वय अखिलेश प्रजापति, वामन साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला साहू, जिला पंचायत धमतरी पूर्व उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी, पूर्व सभापति फत्तेलाल ध्रुव, सरपंच संघ नगरी पूर्व अध्यक्ष महेश गोटा,

गट्टासिली सरपंच श्रीमती सामरथ, भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य, ननकू दास मानिकपुरी, शुभम यदु सहित ग्राम पंचायत के उपसरपंच, पंचगण, ग्रामीण जन व भाजपा के कार्यकर्ता  प्रमुख रूप से उपस्थित थे।