प्रधानमंत्री आवास के लिए तीन साल से काट रही चक्कर … 

657

टकेश्वरपुरी गोस्वामी

भखारा | नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 8 की देवला यादव जर्जर मकान मे रहने को  मजबूर है | वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पिछले तीन साल से चक्कर काट रही है | उन्होंने इसका लाभ दिलाने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है|  नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 8 पानी टंकी के पास रहने वाली श्रीमती देवला यादव पति परमेश्वर यादव की मिट्टी का मकान जर्जर हो चुका है | वर्तमान में बरसात के चलते कई जगह दीवारों में दरारें आ गई है | अब वे खतरों के बीच रहने को मजबूर है |

पीड़ित परिवार ने बताया कि  इस वार्ड में अधिकांश लोगों का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन चुका है | मेरा मकान जर्जर अवस्था में है | हर पल यहां  खतरा मंडरा रहा है | 3 साल पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया था | नगर पंचायत का लगातार चक्कर काट रही हूं लेकिन आज तक मेरा मकान नहीं बना है | उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत से हमेशा यही जवाब मिलता है कि उनका आवेदन उच्च कार्यालय में भेज दिया गया है | जबकि मेरे साथ जो लोग भी आवेदन दिए थे सभी का मकान बन चुका है|  8 दिन पहले मेरी बहू ने बच्चे को जन्म दिया है | वह अभी अस्पताल में भर्ती है | अस्पताल से दूधमुहे बच्चे को घर लेकर आएगी तो मैं उन्हें इस टूटे-फूटे जर्जर मकान में कैसे रखूंगी | यह सोचकर परेशान हूं| मकान की दीवारों में जगह जगह दरारें पड़ गई है| मकान कभी भी गिर सकता है|  इस संबंध में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी का कहना है कि वर्तमान में जिन 722 लोगों के नामों का सैंक्शन हुआ है | उसमें देवला यादव का नाम नहीं है| उनके आवेदन को फिर से उच्च कार्यालय भेजा गया है |