पोटियाडीह में खुला फ्रीडम का दूसरा ब्रांच, क्षेत्र के युवाओं को होगा फायदा 

534

धमतरी | फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग रुद्री खेल ग्राउंड में नि:शुल्क रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें 200 बच्चे नि: शुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं| फिजिकल, मोटिवेशनल एवं मेडिटेशन के माध्यम से जवानों को देश सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है |यहां दूर-दूर से बच्चे आते हैं| बच्चों की दूरी को कम करने के लिए ग्राम पोटियाडीह में फ्रीडम के दूसरे  ब्रांच का शुभारंभ किया गया | फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग कोर्सेज रुद्री का दूसरा ब्रांचगुवाहाटी में है| यहां ट्रेनर के रूप में योग टीचर राजेश त्रिपाठी और हरीश साहू  सीआरपीएफ में श्रीनगर में पोस्ट है, अभी छुट्टी में घर आए है| वे नि: शुल्क सेवा दे रहे हैं| पोटियाडीह में फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल की ट्रेनिंग शुरू होने से आसपास के युवाओं को काफी फायदा होगा | शुभारंभ अवसर पर ग्राम सरपंच भी मौजूद थे| उन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया| रुद्री में फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे फौजी एलके साहू ने बताया कि ट्रेनर पुरुषोत्तम साहू, वीणा सिन्हा, गोपेंद्र साहू चॉइस सेंटर अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं|