पड़ोसी महिला के ताने से परेशान होकर नव विवाहिता ने की थी आत्महत्या, साल्हेवारपारा वार्ड में घटी घटना का खुलासा

292

धमतरी| 13 सितम्बर को साल्हेवारपारा वार्ड के गाड़ापारा में 28 वर्षीय महिला ने मकान अंदर में म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता संहिता के तहत मर्ग इंटीमेशन पंजीबद्ध कर मृतिका नवविवाहिता होने से विधिवत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव पंचनामा  की कार्यवाही की  पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने नवविवाहिता महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की सुक्ष्मता पूर्वक जांच कर विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में बारीकी से सभी तथ्यों पर उक्त मर्ग की जांच की जा रही थी। बारीकी से मार्ग जांच पर ज्ञात हुआ कि मृतिका अपने पति व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी| 

सिकलीन बीमारी से ग्रसित होने से उपचार चल रहा था उसके पड़ोस में रहने वाली  महिला भारती नेताम उसे ताना देकर प्रताड़ित करती थी। घटना के 3 दिन पूर्व  भी  विवाद  किया  था |  13  सितम्बर की सुबह 8-9 बजे  मृतिका ताराबाई बघेल के साथ झगड़ा विवाद व  मारपीट हुई |  जिसके  बाद  उसने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर भारती नेताम द्वारा लगातार प्रताड़ित कर मृतिका को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित  किये  जाने पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में  02  अक्टूबर  को आरोपिया भारती नेताम के विरुद्ध धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम  ने  आरोपिया के  घर  में दबिश देकर आरोपिया भारती नेताम पति मनोज नेताम उम्र 26 वर्ष साकिन गाडापारा साल्हेवार पारा वार्ड धमतरी धमतरी को गिरफ्तार कर लिया है | उसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा |