पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत

440

मगरलोड | नगरपंचायत मगरलोड भैसमुन्डी में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती छाया चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। पूर्व पार्षद भवानी यादव ने उपाध्याय की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 25 सितम्बर 1916 को एवं मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई  ।

श्री उपाध्याय ने  एकात्म मानववाद पर विश्वास करते हुए अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ति को ध्यान  में रखकर योजना बनाई | हमे उनके बताये आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना है । इस अवसर पर भवानी यादव पूर्व पार्षद, बंसत साहू नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष मिलन नेताम, श्रीमती कविता यादव महिला मोर्चा उपाध्यक्ष,पार्षद श्रीमति दुर्गा साहू, श्रीमती बिंदु दुबे, श्रीमती सविता मिश्रा, निर्मल साहू, महेश सिन्हा, हेमप्रकाश साहू, आसकुमार साहू,अश्विनी साहू, ओंकार साहू, मुरलीधर जगत सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |