देवला का पीएम आवास का सपना अब जल्द पूरा होगा , कलेक्टर ने मांगी जानकारी

462

भखारा | जर्जर मकान में रह रही नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 8 की महिला देवला यादव ने प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी | इस मामले को कलेक्टर ने संज्ञान में  लिया और उसकी विस्तृत जानकारी नगर पंचायत भखारा से  मांगी |

देवला को विश्वास है कि अब उसका पीएम आवास का सपना पूरा हो जायेगा| इस संबंध में वार्डवासी बीनूराम साहू, देवला यादव के पुत्र के अनुसार नगर पंचायत के कर्मचारी महिला के घर पहुचे थे | कर्मचारियों ने  बताया कि देवला यादव के प्रधानमंत्री आवास सम्बन्धी जानकारी कलेक्टर ने मांगी है जिसे नगर पंचायत द्वारा कलेक्टर को भेज दिया गया है | देवला यादव का नाम डीपीआर क्रमांक 120 में जोड़कर रायपुर सूडा भेजा गया है वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास के तहत देवला यादव का मकान बनाया जाएगा| रायपुर से स्वीकृत होने के बाद देवला यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल जाएगा|