देवपुर एनीकट में ग्रामीण की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

387

धमतरी| आज सुबह देवपुर एनीकट में तैरती हुई मिली लाश मिलने से हडकंप मच गया | ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | पुलिस ने लाश को पानी से बाहरनिकलवाया | मृतक की शिनाख्त रामचंद्र निषाद निवासी के रूप में की गई  है | रामचंद्र एनीकट के पास कैसे पहुँचा और उसकी  पानी में डूबने कैसे मौत हुई| फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है |

अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में महानदी के पानी में ग्रामीणों  ने तैरती  लाश को देखा | इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी| सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया |मृतक का नाम रामचन्द निषाद बताया जा रहा है | वह देवपुर का रहने वाला है| रामचन्द की मौत किन परिस्थितियों में हुई | पुलिस इसकी जांच कर रही है | पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा होगा |