तेंदुए ने चार बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत 

557

धमतरी | नगरी ब्लॉक के ग्राम आमगांव में तेंदुए ने चार बकरियों का अपना शिकार बनाया | तीन बकरियों की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई | एक बकरी घायल है | इस घटना के बाद  पशु मालिकों में दह्शत है |

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही एकावारी के जंगल मे तेंदुए ने बड़ी तादाद में बकरियों को अपना शिकार बनाया था । एक बार फिर आमगांव की पहाड़ी में तेंदुए की चहलकदमी  देखी गई ।  वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  अघनुराम यादव, शत्रुघन यादव और फरसु सोरी बकरी चराने गड़ियाबाबा पहाड़ी की ओर गए थे | तभी चार बकरियों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया ।हमले में तीन बकरियों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। एक बकरी घायल हो गई थी| चिकित्सकों ने घायल बकरी का उपचार किया |